किडनी को साफ करने के 6 असरदार उपाय :-


हम सब तो अच्छे से जानते है की हमारे शरीर की फ़िल्टरेशन मशीन मतलब हमारी किडनी को स्वस्थ रखना कितना महत्वपूर्ण है ? 
हम सब तो बहुत अच्छे से जानते है की आज – कल हमारी  जिंदगी कितनी भाग – दौड़ से भरी हुई है।

साथ ही गलत खान – पान का सबसे बडा असर पहले हमारी किडनी पर पड़ता है, हम आपको इस लेख के माध्यम से 6 ऐसे प्राकृतिक और असरदार उपाय बताएंगे, जिससे आप घर बैठे अपनी किडनी को डिटॉक्स कर सकते है। 

6 प्राकृतिक उपाय –

1. पर्याप्त मात्रा में पानी पीए

पानी हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक पेय होता है, हम सब को तो पता ही है जल है तो कल है जल नहीं होगा तो कल भी नहीं होगा, आज समझ सकते हो तो समझ लो वरना कल इसका कोई हल भी नहीं होगा।

पानी में प्राकृतिक डिटॉक्सिफायर होता है, अगर हम नियमित रूप से रोज 8 से 10 गिलास पाने पीते है तो किडनी हमारे शरीर से पेशाब के रास्ते यूरिया और सोडीअम जैस जहरीले पदार्थों को बाहर निकलते देती है।

2. हरी धनिया या पुदीने का पानी पीए

  • धनिया के मुख्य गुण डाईयूरेटिक (मूत्रवर्धक) एंटीऑक्सीडेंट्स व विटामिन C शरीर को ठंडक देने का काम करता है। धनिया और पुदीना प्राकृतिक रूप से किडनी को डिटॉक्स (साफ) करने का काम करता है।

  • धनिया के पानी का  मुख्य भूमिका डाईयूरेटिक पेशाब की मात्रा  बढाने का काम होता है, जिससे किडनी में जमा हुवा गंदगी  पेशाब के जरीए आसानी से फ्लैश हो जाता है।
       
  • पुदीना किसी जड़ी – बूटी से कम नहीं है पुदीना में एंटी-इंफ्लेमेंटरी होती है जो सूजन कम करता है। साथ ही पाचन क्रिया को बूस्ट करता है, यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने का काम करता है जो किडनी के लिए बहुत जरूरी है, यह मुख्यता पेट फूलना कम करता है, और इसके अलावा डिटॉक्सिफिकेशन को बढ़ावा देता है।
  • पुदीना पाचन तंत्र को बढ़ावा देता है और साथ ही  गैस, एसिडिटी, ब्लोटिंग (पेट फूलना) और अपचन को तुरंत ठीक करने में मदतगार है। मुह की दुर्गंध सिरदर्द और तनाव से राहत देता है, इसके तेल से माथे पर हल्की मालिश करने से सिरदर्द में काफी फायदा मिलता है।  

  • धनिया और पुदीने का उपयोग –धनिया और पुदीने की चटनी बना लीजिये और अपने स्वादा नुसार आप उसमें हरी मिर्च और नींबू भी मिला सकते है।

3. नींबू और गुनगुना पानी पीए


नींबू और गुनगुना पानी से किडनी को बहुत सारे फायदे होते
नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जिससे शरीर में बनने वाले कैल्शियम जमाव को रोकता है, जिससे किडनी स्टोन बनने जैसी गंभीर समस्या को रोकने में मदद करता है। 

नींबू पानी शरीर के यूरिक एसीड को जमा होने से रोकता है, नींबू पानी शरीर के ph लेवल के स्थर को मेनटेन करता है और साथ ही यूरिक एसीड को नियंत्रित रखता है। 

सेवन करने का सही तरीका – रोज सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुना पानी ले, और उसमे आधा या अपने हिसाब से लिम्बू निचोड़ ले, आप इसमें शहद का भी इस्तेमाल कर सकते है अगर शुगर की दिक्कत ना हो तो।

4. खान – पान में नमक की मात्रा कम करना

अक्सर डॉक्टर हमें सलाह देते है, की हमें नमक कम ही खाना चाहिए और अच्छी कॉलीटि का ही खाना चाहिए। ज्यादा मात्रा में नमक खाने से हमारा ब्लड प्रेशर बढ़ता है, जिससे किडनी पर बुरा असर पड़ता है।

अगर हम खान – पान मे नमक की मात्रा को कम कर देते है, तो हमारे किडनी पर पड़ने वाला अतिरिक्त दबाव कम हो जाता है। हमें ज्यादातर बाहर के पैकेज्ड फूड, चिप्स और जो डिब्बे में आते है वैसे फूड को अवॉइड करे, उनमे सोडीअम की मात्रा अधिक होती है।

5. तरबूज और क्रेनबेरिज का सेवन करना

तरबूज हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद फ्रूट है, तरबूज में 92% पानी होता है। यह शरीर में पानी की कमी होने नहीं देता है, यह हमारे शरीर से पेशाब के जरिए सारी गंदगी को बाहर निकालने में बहुत असरदार है।

  • तरबूज में मौजूद पोटेशियम शरीर में फ्लूइड (तरल पदार्थ) और पेशाब का संतुलन नियंत्रित रखता है, इसी वजह से लोग अक्सर गर्मियों में तरबूज खाते है, ताकि हमारे शरीर का मुख्य पार्ट यानी किडनी भी सही से काम करे। कुछ लोगों का तो तरबूज फ्रूट बहुत फेवरेट होता है।
  • क्रेनबेरी खाने से पेशाब की नलियों में इंफेक्शन (यूटिआई) नहीं होता है, जिससे किडनी हमारी सुरक्षित रहती है, लेकिन अगर किसी को किडनी में पथरी (स्टोन) की समस्या हो तो आप इसे कम मात्रा में खाए। या एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह ले। 

6. बिना डॉक्टर की सलाह से दवाई लेने से बचे

हम अक्सर छोटा – मोटा सरदर्द, सर्दी खासी के लिए बिना किसी डॉक्टर की सलाह से पेनकिलर लेते है, जोकी हमारी किडनी पर बहुत बुरा असर डालता है।

क्या आप भी सरदर्द या सर्दी खासी के लिए बिना डॉक्टर की सलाह से पेनकिलर लेते है, तो सावधान हो जाईए आपकी ये छोटी सी गलती आपके किडनी पर बहुत गंभीर नुकसान करता है।

विशेष बोनस टिप्स – तुलसी का सेवन करे

तुलसी को सदियों से आयुर्वेद में वरदान के रूप में माना गया है, तुलसी शरीर से यूरिक एसीड का स्थर कम करने में मदद करता है। और साथ  ही टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। 

डिसक्लेमर – इस लेख में बताए गए सभी उपाय सामान्य जानकारी के लिए हैं। यदि आपको पहले से कोई बीमारी या एलर्जी है, तो कोई भी नुस्खा अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

क्या आप भी किडनी को स्वस्थ रखने के लिए इनमें से कोई घरेलू नुस्खा अपनाते हैं? हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं!

Leave a Comment