दुनिया में स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक विश्वभर में करोड़ों लोग एक ऐसी बीमारी का शिकार हो गए है, जो कि हमारे शरीर को अंदर से धीरे धीरे कमजोर कर देता है, इस बीमारी का नाम है डायबिटीज इसे मधुमेह भी कहते है, ये एक बीमारी नहीं बल्कि एक महामारी बन गई है।
डायबिटीज को अक्सर Silent किलर या इसे धीमा जहर भी कहते है, क्योंकि ये एक ऐसी बीमारी है जो कि हमारे शरीर मे अचानक दाखिल होती है, और धीरे धीरे अपना काम करती है। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो कि जल्दी पकड़ में नहीं आती है।
डायबिटीज क्या है –
डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जो आजकल किसी को भी हो जाती है आम भाषा में डायबिटीज को शुगर या मधुमेह भी कहा जाता है।
डायबिटीज से अक्सर खून मे ग्लूकोज ब्लड शुगर का स्तर नॉर्मल से अधिक बढ़ जाता है, इसका एक मुख्य कारण ये भी है कि, इंसुलिन का सही से न बनना और साथ ही शरीर का सही से उपयोग न कर पाना।
डायबिटीज होने के प्रमुख लक्षण –
अधिक भूख और प्यास लगना – खाना खाने के बाद भी बार बार भूख और प्यास का अहसास होना, डिहाइड्रेशन से अधिक प्यास लगना।
जरूरत से ज्यादा पेशाब आना – मोस्टली रात के समय बार बार पेशाब आना
थकान और महसूस होना – हमारे शरीर कि ऊर्जा कोशिकाओ के पास ना पहुचने से हमेशा थका हुआ महसूस होता है।
अचानक वजन घटना – हमारे डेली रूटीन के खाने पीने के बावजूद अचानक वजन कम होना।
घाव का जल्दी ना भरना – हमारे शरीर के जखम, चोट, खरोंच, घाव को भरने में सामान्य से अधिक समय लगे।
डायबिटीज में मेथी दाना के फायदे –
- डायबिटीज में मेथी दाना का बहुत important रोल है, मेंथी दाना ब्लड शुगर को मेंटेन करता है, और साथ ही इंसुलिन sensitivity को बेहतर बनाता है।
- मेंथी दाना ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है, मेथी में बहुत ही घुलन शिल फाइबर होता है जिसे galactomannan कहते है, ये पाचन को धीमा करता है, जिससे शुगर अचानक नहीं बढ़ती।
- मेंथी दाना कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, जैसे (एलडीएल ) और ट्राइग्लिसराइड्स को करता है जिससे सेहत में सुधार होता है।
मेंथी दाना का सही उपयोग –
- मेंथी का पाणी – मेंथी दाना को रात भर पानी में भिगो कर रख दे, सुबह खाली पेट इस पानी को पीएं ये पानी कड़वा जरूर लगता है लेकिन इसके फायदे गहरे होते है, और साथ ही मेथी दाना को चबा चबा कर खाए।
- अंकुरित मेंथी – भीगे हुए मेंथी दाना को एक गीले कपड़े में बांध कर रखे जिससे इसके फायदे और भी बढ़ जाते है, आप इसे सलाद या फिर कच्चा भी खा सकते है।
- मेंथी पावडर – आप मेंथी दाना को पीसकर पावडर भी बना सकते है, रोज एक छोटा चम्मच गुनगुने पानी के साथ भोजन से पहले ले सकते है।
शुगर में मेंथी दाना कैसे खाना चाहिए –
रात को सोने से पहले एक कप पानी में एक चम्मच मेंथी दाना को भिगो दे, सुबह खाली पेट इस पानी को पीएं और साथ ही मेंथी दाना को चबा चबा कर खाए। मेंथी का पानी विषैले पदार्थ को बाहर निकालता है और साथ ही वातज रोग, जॉइंट पेन उसमे भी मदत मिलती है।
मेंथी का पानी पीने से शुगर कितने दिन नियंत्रित हो जाती है ?
मेंथी दाना का आप अगर नियमित 30 दिनों तक सेवन करते है, तो ब्लड शुगर नियात्रित होने लगता है, वजन कम होने लगता है और साथ ही हमरे बालों में भी सुधार होने लगता है, केवल एक महीने तक नियमित मेंथी का पानी पीना आपकी सेहत के लिए एक बहुत बड़ा बदलाव ला सकता है।
अन्य असरदार उपाय – आप ब्लड शुगर में मेंथी दाना के अलावा जामुन के बीज के पावडर, दालचिनी और करेले के जूस का भी सेवन कर सकते है।
नोट – रोजाना ह्यूमन बॉडी के लिए 1 से 2 चम्मच यानि 5 से 10 ग्राम मेंथी दाना का सेवन सुरक्षित माना जाता है, इसे अपने डाइट में शामिल करने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह ले।
ब्लड शुगर तुरंत कम करने के उपाय –
- पानी पीएं पानी हमेशा घुट घुट करके पीएं, ज्यादा पानी पीने से शरीर का अतिरिक्त ग्लूकोज को यूरिन के जरिए बाहर निकालने में मदत करता है
- तुरंत 15 – से 20 मिनट हल्की वॉक करे इससे मन भी लगा रहता है।
- गहरी सास ले और स्ट्रेस को कंट्रोल करने कि कोशिश करे, हमें शुगर हेही नहीं ऐसा महसूस करे हमें उसके बारे मे सोचना ही नहीं है हमें खुद को बिजी रखना है, जैसे कोई भी किताब पढ़ो या जिसमे हमारा मन लगा रहता है वो काम करे।
- फाइबर – रिच फूड तुरंत शामिल करे ,और सबसे important डॉक्टर ने दि हुई दवा और इंसुलिन का इस्तेमाल करे।
नोट – ब्लड शुगर लेवल बहुत ज्यादा बढ़ा हुवा हो और emergency की स्थिति हो तो केवल ऊपर दिए हुए नुस्खों से पहले, डॉक्टर द्वारा दी हुई इंसुलिन का इस्तेमाल करे या डॉक्टर से संपर्क करे।
डायबिटीज में क्या खाए –
डायबिटीज में हमें हरी सब्जीया खाना चाहिए जैसे पालक, मेंथी, तोरई, करेला, लौकी, भिंडी, ब्रोकली इन सब्जियों मे फाइबर बहुत अधिक होता है, ओर कैलरी कम होती है। इसलिए डायबिटीज में हम जीतनी हरी सब्जिया खायेंगे उतना हिमें फायदा होता है।
डायबिटीज में दालो कि भी बहुत बड़ी भूमिका होती है मूंग दाल, राजमा, चना, छोले और मसूर दाल इनमें प्रोटीन और फाइबर होता है, जो डायबिटीज के लोगों को बहुत फायदेमंद होती है।
डायबिटीज में ड्राई फ्रूट्स का भी बहुत important रोल होता है जैसे अखरोड, बादाम, चिया सीड्स और कद्दू के बीज इन्हे अपनी डाइट में शामिल करे, और साथ ही साधा दही, दूध, छाछ और साथ ही पनीर भी ले सकते है।
डायबिटीज में हमें कम Gi वाले फ्रूट्स खाने चाहिए जैसे सेब, संतरा, अमरूद, पपीता, और जामुन इन्हे समान मात्रा में दिन में एक बार जरूर खाए।
डायबिटीज में क्या ना खाए –

- डायबिटीज में हमें मिठी चीजों को avoid करना चाहिए जैसे मिठाई, चिनी, केक, शहद, पेस्ट्री, गुड और चॉकलेट इनमें बहुत मात्रा में कॅलरी होती है।
- हमें बाहर के खाने को avoid करना चाहिए जैस जंक फूड, कचोरी, समोसा, पकोडे और फास्ट फूड ऐसे खाने से इंसुलिन का रेजिस्टेंस बढ़ता है।
- शुगर ड्रिंक्स को avoid करे जैसे पैकेट वाला फ्रूट जूस, सोडा, कोल्ड ड्रिंक्स, चाय और कॉफी।
- High Gi वाले फ़ल ओर सब्जियों को avoid करे जैसे पका हुआ आम, आलू, केला, अंगूर, अरबी, और चिकु इनका सेवन पुरी तरह से बंद करदे, अगर आपको ये फ्रूट बहुत ज्यादा पसंद है तो आप इसे सीमित मात्रा में डॉक्टर की सलाह से ले सकते है।
- हमें नमकीन चीजों को भी अवॉइड करना चाहिए जैसे चिप्स, बिस्किट, और साथ ही मैदा, सफेद ब्रेड, नूडल्स, और पास्ता ।
सावधानिया – कोई भी नुस्खे अपनाते समय ध्यान रखे कोई भी चीज अगर ज्यादा मात्रा मे लेने से हमारे शरीर को नुकसान होने कि संभावना बढ़ जाती है, एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह ले।
Nice information dear God always bless you
thanks dear