
दुनिया मे स्वास्थ संगठन के मुताबिक विश्वभर मे करोड़ों लोग एक ऐसी बिमारी का शिकार हो गए है, जो कि हमारे शरीर को अंदर से धीरे धीरे कमजोर कर देता है, इस बिमारी का नाम है डायबिटीज इसे मधुमेह भी कहते है, ये एक बिमारी नहीं बल्कि एक महामारी बन गई है।
डायबिटीज को अक्सर Silent किलर या इसे धीमा जहर भी कहते है, क्योंकि ये एक ऐसी बिमारी है जो कि हमारे शरीर मे अचानक दाखिल होती है, और धीरे धीरे अपना काम करती है। डायबिटीज एक ऐसी बिमारी है जो कि जादा जल्दी पकड़ मे नहीं आती है।
डायबिटीज क्या है –
डायबिटीज एक ऐसी बिमारी है, जो आजकल किसी को भी हो जाती है आम भाषा मे डायबिटीज को शुगर या मधुमेह भी कहा जाता है।
डायबिटीज से अक्सर खून मे ग्लूकोज ब्लड शुगर का स्थर नॉर्मल से जादा बढ़ जाता है, इसका एक मुख्य कारण ये भी है कि, इंसुलिन का सही से न बनना और साथ हि शरीर का सही से उपयोग न कर पाना।
डायबिटीज होने के प्रमुख लक्षण –
जादा भूक और प्यास लगना – खाना खाने के बाद भी बार बार भूक और प्यास का अहसास होना, डिहाइड्रेशन से जादा प्यास लगना।
जरूरत से जादा पेशाब आना – मोस्टली रात के समय बार बार पेशाब आना
थकान और महसूस होना – हमारे शरीर कि ऊर्जा कोशिकाओ के पास ना पहुचने से हमेशा थका हुवा महसूस होता है।
सड़नली वजन घटना – हमारे डेली रूटीन के खाने पीने के बावजूद अचानक वजन कम होना।
घाव का जल्दी ना भरना – हमारे शरीर के जखम, चोट, खरोंच, घाव को भरने मे सामान्य से जादा समय लगे।
डायबिटीज मे मेथी दाना के फायदे –

- डायबिटीज मे मेथी दाना का बोहोत important रोल है, मेथी दाना ब्लड शुगर को मेंटेन करता है, और साथ हि इंसुलिन sensitivity को बेहतर बनाता है।
- मेथि दाना ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है, मेथी मे बोहोत ही घुलन शिल फाइबर होता है जिसे galactomannan कहते है, ये पाचन को धीमा करता है, जिससे शुगर अचानक नहीं बढ़ती।
- मेथी दाना कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, जैसे (एलडीएल ) और ट्राइग्लिसराइड्स को करता है जिससे सेहत मे सुधार होता है।
मेथी दाना का सही उपयोग –
- मेथी का पाणी – मेथी दाना को रात भर पानी मे भिगो कर रख दे, सुबह खाली पेट इस पानी को पिये ये पानी कड़वा जरूर लगता है लेकिन इसके फायदे गहरे होते है, और साथ ही मेथी दाना को चबा चबा कर खाए।
- अंकुरित मेथी – भीगे हुए मेथी दाना को एक गीले कपड़े मे बांध कर रखे जिससे इसके फायदे और भी बढ़ जाते है, आप इसे सलाद या फिर कच्चा भी खा सकते है।
- मेथी पावडर – आप मेथी दाना को पीसकर पावडर भी बना सकते है, रोज एक छोटा चम्मच गुनगुने पानी के साथ भोजन से पहले ले सकते है।
शुगर मे मेथी दाना कैसे खाना चाहिए –
रात को सोने से पहले एक कप पानी मे एक चम्मच मेथी दाना को भिगो दे, सुबह खाली पेट इस पानी को पि ले और साथ हि मेथी दाना को चबा चबा कर खाए। मेथी का पानी विशेली पदार्थ को बाहर निकालता है और साथ हि वातज रोग, जॉइंट पेन उसमे भी मदत मिलती है।
मेथी का पानी पीने से शुगर कितने दिन नियंत्रित हो जाती है ?
मेथी दाना का आप अगर नियमित 30 दिनों तक सेवन करते है, तो ब्लड शुगर नियात्रित होने लगता है, वजन कम होने लगता है और साथ हि हमरे बालों मे भी सुधार होने लगता है, केवल एक महीने तक नियमित मेथी का पानी पिना आपकी सेहत के लिए एक बोहोत बड़ा बदलाव ला सकता है।
अन्य असरदार उपाय – आप ब्लड शुगर मे मेथी दाना के अलावा जामुन के बिज के पावडर, दालचिनी और करेले के जूस का भी सेवन कर सकते है।
नोट – रोजाना हुमन बॉडी के लिए 1 से 2 चम्मच यानि 5 से 10 ग्राम मेथी दाना का सेवन सुरक्षित माना जाता है, इसे अपने डाइट मे शामिल करने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह ले।
ब्लड शुगर तुरंत कम करने के उपाय –
- पानी पिये पानी हमेशा घुट घुट करके पिये, जादा पानी पीने से शरीर का अतिरिक्त ग्लूकोज को यूरिन के जरिए बाहर निकालने मे मदत करता है
- तुरंत 15 – से 20 मिनट हल्की वॉक करे इससे मन भी लगा रहता है।
- गहरी सास ले और स्ट्रेस को कंट्रोल करने कि कोशिश करे, हमे शुगर हेहि नहीं ऐसा महसूस करे हमे उसके बारे मे सोचना ही नहीं है हमे खुद को बिजी रखना है, जैसे कोई भी किताब पढ़ो या जिसमे हमारा मन लगा रहता है वो काम करे।
- फाइबर – रिच फूड तुरंत शामिल करे ,और सबसे important डॉक्टर ने दि हुई दवा और इंसुलिन का इस्तेमाल करे।
डायबिटीज मे क्या खाए –

डायबिटीज मे हमे हरी सब्जीया खाना चाहिए जैसे पालक, मेथी, तोरई, करेला, लौकी, भिंडी, ब्रोकली इन सब्जियों मे फायबर बोहोत जादा होता है, ओर कैलरी कम होती है। इसलिए डायबिटीज मे हम जीतनी हरी सब्जिया खायेंगे उतना हि हमे फायदा होता है।
डायबिटीज मे दालो कि भी बोहोत बड़ी भूमिका होती है मूंग दाल, राजमा, चना, छोले और मसूर दाल इनमे प्रोटीन और फाइबर होता है, जो डायबिटीज के लोगों को बहुत फायदेमंद होता है।
डायबिटीज मे ड्राई फ्रूट्स का भी बहुत important रोल होता है जैसे अखरोड, बादाम, चिया सीड्स और कद्दू के बिज इन्हे अपनी डाइट मे शामिल करे, और साथ हि साधा दही, दूध, छाछ और साथ हि पनीर भी ले सकते है।
डायबिटीज मे हमे कम Gi वाले फ्रूट्स खाने चाहिए जैसे सेब, संतरा, अमरूद, पपीता, और जामुन इन्हे समान मात्रा मे दिन मे एक बार जरूर खाए।
डायबिटीज मे क्या ना खाए –

- डायबिटीज मे हमे मिठी चीजों को avoid करना चाहिए जैसे मिठाई, चिनी, केक, शहद, पेस्ट्री, गुड और चॉकलेट इनमे बोहोत मात्रा मे कॅलरी होती है।
- हमे बाहर के खाने को avoid करना चाहिए जैस जंक फूड, कचोरी, समोसा, पकोडे और फास्ट फूड ऐसे खाने से इंसुलिन का रेजिस्टेंस बढ़ता है।
- शुगर ड्रिंक्स को avoid करे जैसे पैकेट वाला फ्रूट जूस, सोडा, कोल्ड ड्रिंक्स, चाय और कॉफी।
- कम Gi वाले फ़ल ओर सब्जियों को avoid करे जैसे पका हुवा आम, आलू, केला, अंगूर, अरबी, और चिकु इनका सेवन पुरी तरह से बंद करदे।
- हमे नमकीन चीजों को भी अवॉइड करना चाहिए जैसे चिप्स, बिस्किट, और साथ हि मैदा, सफेद ब्रेड, नूडल्स, और पास्ता ।
सावधानिया – कोई भी नुस्खे अपनाते समय ध्यान रखे कोई भी चीज अगर जादा मात्रा मे लेने से हमारे शरीर को नुकसान होने कि संभावना बढ़ जाती है, एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह ले।