Top 10 Skin Care Tips For Summer: में हर्षल, महाराष्ट्र से हु। पिछली बार कि गर्मी में मेरी स्कीन बहुत हि ज्यादा डल और खराब हो गई थी। चेहरे पर काले दाग, और पिम्पल भी बहुत मात्रा में हो गए थे।
तब मेंने ये 10 चीजे अपने जीवन शेली में शामिल किए। सच बोलू तो मुझे 15 से 20 दिनों में ही फर्क दिखना स्टार्ट हो गया था। इसलिए आज में अपना खुद का अनुभव आपके साथ साझा करने जा रहा हु।
Table of Contents
गर्मी आ गई है और साथ हि त्वचा की समस्या भी शुरू हो गई है। किसी की त्वचा काली पड रही है, तो किसी के चेहरे पर दाने निकल रहे है, तो किसी को पसीने से चिपचिपाहट हो रही है।
महराष्ट जैसी जगहों पर तो धूप इतनी तेज होती है कि अगर कोई 15 से 20 मिनिट के लिए घर से बाहर निकलते है, तो चेहरा लाल पड जाता है।
लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है अगर आप अपनी त्वचा का थोड़ा – थोड़ा करके ध्यान रख लें। तो आपका चेहरा गर्मी में भी साफ सुतरा और चमकदार दिखेगा।
आज हम आपको 10 ऐसे टिप्स बताने वाले है जो बहुत ही सरल और सस्ते है,न आपको कोई महंगे पार्लर जाने की जरूरत है, और न ही किसी महंगी क्रीम लगाने की। तो चलिए शुरू करते है।
Top 10 Skin Care Tips For Summer
1. दिन में 2 से 3 बार फेस वॉश करना ना भूले-
गर्मी में सबसे बड़ी समस्या आती है धूल, पसीना और मिट्टी। जब पसीने से हमारे शरीर पर जमा होने वाली मिट्टी से हमारे शरीर के रोमछिद्र बंद हो जाते है।
इस लिए हमारे पर ब्लैकहेड्स और साथ ही चेहरा काला पड़ने लगता है। इसलिए हमें डेली सुबह, दोपहर और रात में सोने से पहले हल्के फेस वॉश से मुह धो लें।
हमें इस बात का भी ध्यान रखना है की दिन में 4 से 5 बार मुह धोने से त्वचा और ज्यादा खराब होने लगती है। दिन में 2 से 3 बार फेस वॉश करना काफी है।
अगर आपकी त्वचा ज्यादा ऑइली है, तो आपको जेल वाला फेस वॉश इस्तेमाल करना चाहिए, और अगर आपकी स्कीन ड्राई है तो क्रीम वाला फेस वॉश लें।
गर्मियों में ग्लोइंग स्किन के लिए घरेलू उपाय
2. सनस्क्रीन आपका सबसे बड़ा दोस्त है –
बहुत से लोग ये भी सोचते है की सनस्क्रीन सिर्फ गोरे लोगों को लगाना चाहिए, ये अफवाह एक गलत सोच है। गर्मी में धूप की तेज किरणे सीधे आपकी त्वचा को जलाती है। इससे त्वचा काली पड़ती है, और साथ ही चेहरे पर दाने निकलना, और झुरीयो का भी सामना करना पड़ता है।
कभी कभी हमें त्वचा का कैंसर तक होने की संभावना होती है। हमें रोज घर से बाहर निकलने से 15 मिनिट पहले एस पी एफ 50 रुपये वाला सनस्क्रीन लगाए।
हमें सिर्फ चेहरे पर नहीं बल्कि हाथ और गर्दन पर भी लगाए। अगर आप 4 से 5 घंटे बाहर रहते है तो दोबारा सनस्क्रीन लगाए। यह एक छोटी सी आदत आपकी त्वचा को सालों साल ग्लोइंग रखता है।
3. जितना हो सके उतना पानी पीए –
त्वचा की चमक बाहर से नहीं बल्कि अंदर से आती है, गर्मी में शरीर से बहुत सारा पसीना निकलता है। इसलिए हमारे शरीर में पानी की कमि होने लगती है, जब हमारे शरीर से पानी कम होता है।
तो इसका सीधा असर हमारे चेहरे पर दिखने लगता है, चेहरा मुरझा जाता है और साथ ही होंठ भी फटने लगता है। हमें रोजाना कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीए।
नारियल पानी पिना भी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह आपकी त्वचा को अंदर से साफ करता है।
4. भारी मेकअप से बचे –
गर्मी में लड़किया अक्सर भारी भरकम मेक अप कर लेती है। चेहरे पर फाउंडेशन की मोटी परत लगाने से पसीना बाहर निकल नहीं पाता जिससे चेहरे पर दाने निकलने लगते है।
गर्मी में हमारी त्वचा को सास लेने दे। अगर आपको मेकअप करना ही है तो आप हल्का – फुल्का मेक अप कर सकते है।
मेरे हिसाब से आपको बीबी क्रीम या फिर मॉइश्चराइजर लगाना बेहतर रहेगा। और एक बात का मुख्य ध्यान रखे सोने से पहले हमारे चेहरे से मेक अप उतरना न भूले। मेक अप के साथ सोने से हमारी त्वचा पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है।
5. चेहरे पर हल्का मॉइश्चराइजर लगए, बंद न करे –
बहुत से लोग ये सोचते है की गर्मी में हमें मॉइश्चराइजर लगाने की कोई जरूरत नहीं होती है, पसीना ही काफी है। लेकिन यहा लोग सबसे बड़ी गलती करते है, पसीना मॉइश्चराइजर नहीं होता है।
एसी में रहकर बार – बार मुह धोने से हमारी त्वचा ड्राई हो जाती है। गर्मी में हमे हल्का – फुल्का पानी वाला मॉइश्चराइजर या एलोवेरा जेल लगाना बेहतर रहता है।
इस का यह भी एक फायदा होता है की ये चिपचिपाहट नहीं करता और साथ ही त्वचा को नमी भी देता है। रात को सोने से 10 मिनिट पहले हमें एलोवेरा जेल लगाने से चेहरा सुबह एकदम फ्रेश लगता है।
गर्मियों में चेहरे की देखभाल कैसे करें
6. हफ्ते में 2 बार स्क्रब जरूर करें –
गर्मी में पसीने से हमारी त्वचा पर मिट्टी जम जाती है। सिर्फ फेस वॉश से वो नहीं निकलती है। इसलिए हमें हफ्ते में 2 बार स्क्रब करना जरूरी है।
अगर आप चाहे तो घर पर ही स्क्रब बना सकते है, 1 चम्मच चीनी में 1 चम्मच शहद मिलाए और हल्के – हल्के हाथ से चेहरे पर मालिश करे।
इससे मृत त्वच निकल जाएगी और हमारा चेहरा चमकने लगेगा। हमें साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना है, की दाने वाले चेहरे पर जोर से स्क्रब ना करें।
7. तले हुए खाने से बचें ठंडा खाएं –
जो हम खाते है इसका सीधा असर आपके चेहरे पर साफ दिखता है। गर्मी में ज्यादा मिर्ची, तला हुवा खाना और बाहर का जंग फूड खाने से हमारा पेट खराब हो जाता है।
और इसका सीधा असर हमारे चेहरे पर दाने के रूप में दिखता है, गर्मी में हमें ठंडी चीजे खानी चाहिए, जैसे दही, तरबूज, छाछ, खीरा और संतरा।
ये चीजे हमारे पेट को ठंडा रखती है, और साथ ही त्वचा को भी साफ रखती है। हमें गर्मी में रोजाना एक कटोरी दही खाना हमारे त्वचा के लिए दवा का काम करता है।
गर्मियों में सनस्क्रीन लगाने के फायदे –
8. धूप में निकलते वक्त चेहरा ढक लें –
हमारे चेहरे के लिए सिर्फ सनस्क्रीन ही काफी नहीं है। जब धूप बहुत तेज होती है, जैसे 12 से 4 के बीच के समय बेवजह बाहर ना निकले।
और अगर बाहर जाना जरूरी है जैसे ऑफिस के लिए या कॉलेज के लिए जाना हो तो चेहरें को दुपट्टे से या कैप पहन लें। साथ ही आप आखों के लिए सनग्लास लगा सकते है।
सनग्लास से आखों के आस – पास काली झुर्रियां नहीं पड़ती है। यह छोटा सा काम आपको टैन से बचाएगा।
9. गुलाब जल या बर्फ लगए –
अक्सर गर्मी में हमारा चेहरा लाल हो जाता है और जलन जैसा महसूस हो तो तुरंत बर्फ से सेक ले। साफ कपड़े में बर्फ का एक क्यूब लें और 1 से 2 मिनिट चेहरे पर लगाए।
इससे जलन शांत होती है, और चेहरा थोड़ी देर के लिए टाइट और फ्रेश फिल होता है। रात को सोने से 10 से 15 मिनिट पहले गुलाब जल को कॉटन से चेहरे पर लगए। इससे चेहरा ठंडा रहेगा और साथ ही चेहरे से दाने भी कम होंने लगेंगे।
10. तकिया और तोलिया को साफ रखे –
यह वाली बात कोई बताता नहीं है, पर ये सबसे जरूरी है। गर्मी में पसीना हमारे तकिए पर लगता है, उसी गंदे तकिए को हम बार बार इस्तेमाल करते है।
इसलीए हमें चेहरे पर दाने उभर आते है, हमें हफ्ते में 2 बार ताकिए का कवर बदलना चाहिए।
और अपना तौलिया अलग रखे किसी दूसरे को अपना तौलिया इस्तेमाल ना करने दे। चेहरा साफ करने के लिए हमेंशा नरम और साफ तौलिया का इस्तेमाल करें।
डिसक्लेमर – यह लेख केवल सामान्य जानकारी और व्यक्तिगत अनुभवों पर आधारित है। इसे किसी भी प्रकार की पेशेवर मेडिकल सलाह, त्वचा विशेषज्ञ (Dermatologist) के नुस्खे या इलाज के रूप में न समझा जाए। हर व्यक्ति की त्वचा (Skin Type) अलग होती है, इसलिए किसी भी नए उत्पाद या घरेलू उपाय को अपनाने से पहले अपनी त्वचा पर पैच टेस्ट (Patch Test) ज़रूर करें। यदि आपको त्वचा से जुड़ी कोई गंभीर समस्या या एलर्जी है। तो किसी डॉक्टर या स्किन एक्सपर्ट से सलाह ज़रूर लें। लेखक या वेबसाइट इस जानकारी के इस्तेमाल से होने वाले किसी भी दुष्प्रभाव के लिए जिम्मेदार नहीं है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQ
Q1. क्या ऑयली स्किन वालों को भी गर्मियों में मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए?
उत्तर: हाँ, बिल्कुल! बहुत से लोग सोचते हैं कि ऑयली स्किन पर मॉइश्चराइजर की जरूरत नहीं होती, लेकिन बार-बार फेस वॉश करने या एसी में रहने से त्वचा अंदर से ड्राई हो सकती है, जिससे और ज्यादा तेल निकलता है। गर्मियों में आप हल्के पानी वाले (Water-based) मॉइश्चराइजर या एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो चिपचिपाहट पैदा किए बिना त्वचा को नमी देते हैं।
Q2. गर्मियों में दिन में कितनी बार चेहरा धोना सही रहता है?
उत्तर: गर्मियों में धूल और पसीने के कारण दिन में 2 से 3 बार हल्के फेस वॉश से चेहरा धोना काफी है। दिन में 4-5 बार या बार-बार साबुन/फेस वॉश का इस्तेमाल करने से त्वचा का कुदरती तेल खत्म हो जाता है और स्किन खराब होने लगती है।
Q3. अगर मेरी स्किन सेंसिटिव है, तो क्या मैं घर पर बने चीनी और शहद के स्क्रब का इस्तेमाल कर सकता हूँ?
उत्तर: यदि आपकी त्वचा बहुत अधिक संवेदनशील (Sensitive) है या चेहरे पर बहुत ज्यादा एक्टिव पिंपल्स/दाने हैं, तो जोर-सोर से स्क्रब करने से बचें। पिंपल्स पर स्क्रब करने से दाने और बढ़ सकते हैं और इन्फेक्शन हो सकता है। ऐसे में हल्के हाथों से बहुत ही सावधानी बरतें या डॉक्टर की सलाह लें।
Q4. क्या सनस्क्रीन सिर्फ धूप में बाहर जाने पर ही लगानी चाहिए?
उत्तर: नहीं, भले ही आप घर के अंदर हों या छांव में हों, सूरज की यूवी (UV) किरणें खिड़कियों के कांच से या रिफ्लेक्ट होकर त्वचा तक पहुँच सकती हैं। इसलिए बेहतर परिणामों के लिए घर से बाहर निकलने से 15 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाना हमेशा फायदेमंद होता है, खासकर यदि आप खिड़की के पास बैठते हैं।