खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे : जाने सही तरीका और सावधानियां :-


हम सब को तो पता हि है की पानी हमारे जीवन में कितना महत्व पूर्ण है, इस दुनिया मे पानी के बिना कोई जीव जीवित ही नहीं रह सकता। हमें डेली पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए, और साथ ही हमें पानी की बचत भी करनी चाहिए क्योंकि जल नहीं होगा तो कल भी नहीं होगा, आज समझ सकते हो तो समझ लो वरना कल इसका कोई हल भी नहीं होगा।

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के प्रमुख फायदे :-

वजन घटाने मे मदद करता है :- गरम पानी से हमारे शरीर का तापमान बढ़ता है, इसके वजह से मेटाबोलिज़्म तेज होता है और शरीर की कैलोरी बर्न होती है, जिससे पेट कि चर्बी और वजन कम होता है।

पाचन में सुधार करता है :- सुबह – सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से हमारे पाचन को स्ट्रॉंग करता है, अपने खान पान को पचाने में मदद होती है और कब्ज से राहत मिलती है।

नाक बंद और सर्दी से राहत :- खाली पेट गरम पानी पीने से ये बलगम को ढिला करता है, जिससे सर्दी, खासी और गले की खराश या जलन में मदद मिलती है।

शरीर से गंदगी निकलता है :- रोज खाली पेट गरम पानी पीने से शरीर का तापमान बढ़ता है, और पसीना आता है, जिससे शरीर से विषारी पदार्थ ( गंदगी ) बाहर निकलती है।

स्कीन में लाभदायक :- गरम पानी पीने से त्वचा में रक्त प्रवाह नियंत्रित करता है, और नमि बनाए रखता है जिससे त्वचा में सुधार होता है और शरीर कम उम्र का दिखता है।

दर्द से आराम और रक्त संचार :- सुबह खाली पेट गरम पानी पीने से रक्त वाहिकाओ को फैलाकर शरीर में रक्त संचार (Blood Circulation) को सुधारता है, और मांसपेशियों के दर्द और गठन में आराम देता है।

दिमाग को ऐक्टिव करता है :- रात भर सोने के बाद बॉडी dehydrated हो जाती है। सुबह – सुबह गर्म पानी पीने से हमारा दिमाग ऐक्टिव होता है और फोकस बढ़ता है।

इम्यूनिटी मजबूत होती है :- डेली सुबह गर्म पानी पीने से शरीर कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

ब्लड सर्कुलेशन ठिक होता है :- गर्म पानी ब्लड वेसेल्स को रिलैक्स करता है, इससे ब्लड फ़्लो ठिक होता है और हार्ट हेल्थ में हेल्प मिलती है।


वजन कम करने में पानी का रोल :-

आज के समय में अच्छा खान पान न होने से हमारे शरीर पर Extra फैट हो जाता है, जैसे की जंक फूड, बाहर का खाना ज्यादा फैटी होता है।

वजन कम करने के लिए एक बहुत ही सरल और असरदार तरीका है, सुबह खाली पेट गर्म पानी पीना यह शरीर के मेटाबोलिज़्म को तेज करता है, जिससे कैलरी बर्न होती है।

1. भूख को कंट्रोल करता है :-

बहुत बार क्या होता है हमें असल में भूख नहीं होती है, बल्कि हमारे शरीर को पानी की जरूरत होती है। जैसे ही हम गर्म पानी पीते है हमें पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे ज्यादा खाने कि आदत कम होती है।

2. मेटाबोलिज़्म को तेज करता है :-

सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से मेटाबोलिज़्म तेज होता है, और जब मेटाबोलिज़्म तेज होता है, तो शरीर ज्यादा तेजी से फैट कम होता है, जिससे वजन तेजी से घटता है।

3. पाचन तंत्र को मजबूत करता है :-

रोज गर्म पानी पीने से हमारा Digestion improve होता है। जब खाना सही तरीके से पचता है, तो शरीर में एक्स्ट्रा फैट जमा नहीं होता है।

4. शरीर से Toxin बाहर निकलता है :-

गर्म पानी शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है, इससे शरीर साफ रहता है और फैट जमा होने की संभावना कम हो जाती है।


कितना पानी पीना चाहिए :-

सुबह उठतेही 1 से 2 ग्लास पानी पीना चाहिए, फिर धीरे धीरे करके मात्रा बढ़ा कर 3 से 4 ग्लास तक ले जाए।

पानी पीने का सही तरीका :-

सुबह बिना ब्रश किए गुनगुना पानी पीने से हमारे शरीर को बहुत फायदेमंद होता है, हमारे मुह में जो रात भर लार जमा होती है उससे हमारा पाचन मजबूत होता है।

पानी हमेशा बैठकर पीना चाहिए, और हमेंशा एक – एक घुट करके पीना चाहिए। पानि हमें जल्दी – जल्दी करके नहीं पीना है, पानी हमेशा धीरे धीरे करके पीये, हल्का गुनगुना पानी जादा फायदेमंद होता है।

सुबह पानी पीते समय होने वाली आम गलतिया :-

खड़े होकर पानी पीना :- खड़े होकर पानी पीने से किडनी पर ज्यादा असर पड़ता है, शरीर का फ्लूइड बैलेंस बिगड़ता सकता है।

गलत तापमान का पानी :- हमें बहुत ज्यादा ठंड पानी का सेवन नहीं करना है, ज्यादा ठंडा पानी पीने से हमारे शरीर कि पाचन अग्नि को धीमा कर देता है, इसलिए हमें हमेंशा गुनगुना पानी पीना बेहतर है।

एक साथ बहुत सारा पानी गटकना :- पानी को जल्दी – जल्दी पीने से हमारे शरीर में किडनी और मूत्राशय में अशुद्धियां जमा हो सकती है।

पानी में कृत्रिम मिठास :- सुबह के पानी में फ्लेवर या चिनी मिलाने से डिहाईड्रेशन हो सकता है, इसके बजाय आप नींबू का उपयोग कर सकते है।

जरूरत से ज्यादा पानी पीना :- बहुत सारा पानी पीने से हमारे शरीर का सोडियम लेवल कम हो सकता है, जो की हमारे शरीर के लिए हानिकारक है।

गर्म पानी में क्या मिलाकर पीना चाहिए :-

सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ घर में मिलने वाली कुछ प्राकृतिक चीजे मिलाने से इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते है, अलग – अलग चीजे अलग – अलग समस्याओ में मदद करति है।

1. नींबू ( लेमन ) नींबू विटामिन C से भरपूर होता है, जो शरीर को डिटॉक्स करता है और साथ ही वजन कम करने में मदद करता है, वेट लॉस्ट और इम्यूनिटी के लिए बेस्ट combination माना गया है।

2. शहद ( हनी ) मेटाबोलिज़्म को तेज करता है, गले के लिए फायदेमंद होता है, एनर्जी बूस्ट करता है। नींबू + शहद + गरम पानी = सबसे पोपुलर combination है।

3. अदरक पाचन को सुधारता है, गैस और सूजन कम करता है, सर्दी – जुकाम में राहत देता है।

4. जिरा digestion स्ट्रॉंग बनता है, पेट कि चर्बी कम करने में मदद मिलती है, bloating कम करता है।

नोट :- रात में जीरा पानी में भिगोकर सुबह उबालकर पी सकते है।

डिसक्लेमर :- यह जानकारी सामान्य मान्यताओ पर आधारीत है, कोई भी घरेलू नुस्खे अपनाने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह ले।

Leave a Comment